फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार घरों में पहुंच रहा पानी कम

Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाबूगढ़ नगर पंचायत में पानी आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नगर क्षेत्र में लगे 10 सरकारी हैंडपंप में से पांच खराब पड़े हैं। घरों तक टंकी के पानी की सप्लाई भी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


 लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। संबंधित अफसर शिकायत के बावजूद गंभीर नहीं हैं। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर डीएम से शिकायत की बात कही है।

बाबूगढ़ निवासी अजय सिंह जयंत ने बताया कि पंचायत अफसरों से शिकायत के बावजूद हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया जा सका है। टंकी से करीब पांच हजार लोगों को पानी की सप्लाई होती है, लेकिन पाइप लाइन में प्रेशर न बनने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


 गुस्साए लोगों ने प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों ने डीएम से भी शिकायत की है।

प्रदर्शन में अजय सिंह जयंत, डा. एसके राय, इस्लामुद्दीन सैफी, पवन जाटव, मुकेश जाटव, यशपाल, अमित राय, बिट्टू प्रजापति, विनोद, रामफल जाटव, राजपाल, संगीता देवी, पूनम देवी, चौधरी यशपाल सिंह, रामनरायण, कमलेश देवी आदि रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें