फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर टूटा बंदरों का झुंड, 3 को काटा

Sun, 17 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
  सरसों की फसल की रखवाली कर रहे युवकों पर रविवार को बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। तीन युवकों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गढ़ तहसील में बंदरों का आतंक बढ़  रहा है।
विज्ञापन


बच्चों के साथ बड़े भी छत पर जाने से डरने लगे हैं। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गंदूनंगला गांव में रविवार सुबह कुछ युवक सरसों की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी 15 से अधिक बंदरों का झुंड वहां आ गया और फसलों को बर्बाद करने लगा।


नितिन, कुलदीप और विक्रांत ने डंडा लेकर बंदरों को खेत से खदेड़ने की कोशिश की। बंदरों ने उल्टा युवकों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया। बंदरों के हमले में घायल हुए तीनों युवक लहूलुहान हालत में किसी तरह घर पहुंचे और परिजन को जानकारी दी। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें