फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खतरे की तरफ बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों तक पहुंचा पानी

Sat, 27 Jul 2024 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर पड़ रहा है। शनिवार को गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के निशान को पार कर गया। अब जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं खादर क्षेत्र के जंगल और रास्तों में गंगा का पानी पहुंच गया है, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की शाम बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज किए गए पानी के क्षेत्र में पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह ब्रजघाट गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के निशान को पार करते हुए 198.53 मीटर (समुद्र तल से) तक जा पहुंचा था, गंगा के उफान को देख खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी, शाकरपुर, अब्दुलापुर, रामपुर न्यामतपुर, भगवंतपुर समेत अन्य गांवों में रहने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। कुदैनी, गंगा नगर व अन्य तटीय गांवों के संपर्क मार्गों पर एक से दो फुट तक पानी भरा है। वहीं ब्रजघाट में कांवड़ मेले के बीच मुख्य स्नानघाट की सीढि़यों तक गंगा का पानी पहुंच गया है, चेंजिंग रूम में पानी भरने के साथ ही कच्चे घाटों पर भी जलभराव होने लगा है।
कोट -

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ राहत शिविरों सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। गंगा का जलस्तर अभी रेड अलर्ट से काफी दूर है, जिसके कारण फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। निरंतर गांवों में निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ब्रजघाट में गोताखोरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। - साक्षी शर्मा, एसडीएम गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें