चुनाव आयोग के निर्देशों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने और जागरूक करने के लिए चलाई गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस बुधवार को हापुड़ पहुंची। बस में सवार टीम ने जगह-जगह घूमकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
चुनाव आयोग मतदाता द्वारा मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश के जिलों में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस चलाई गई। पहले गढ़ में अधिकारियों ने बस का स्वागत किया। इसके बाद बस हापुड़ पहुंची, यहां भी जगह जगह लोगों ने इसका स्वागत किया गया।
इस दौरान बस में शामिल टीम और स्कूली बच्चों ने नाटक व गीत आदि प्रस्तुत कर लोगों को मतदाता के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को धौलाना के लिए रवाना होगी।
इस अवसर पर डीआईओएस बीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र गुप्ता, नगर शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडेय, अनुज अग्रवाल, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार, पराग त्यागी, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।