नए वाहन खरीदने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार से परिवहन विभाग नंबरों की नई सिरीज शुरू कर रहा है। वाहन चालक ऑनलाइन वीआईपी नंबर ले सकते हैं।
जिले के परिवहन विभाग के कार्यालय में इस समय यूपी 37-डी की सिरीज चल रही है। यह सिरीज खत्म होने पर जिले के परिवहन विभाग के अफसर बुधवार को नई सिरीज यूपी-37-ई शुरू कर रही है।
ऐसे में नई गाड़ी, दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोग वीवीआईपी नंबर के लिए ऑन लाइन आवेदन कर निश्चित फीस जमा कर नंबर ले सकते हैं।
एआरटीओ (प्रशासन) एसएस सिंह ने बताया कि बुधवार से नई सिरीज सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। ऐसे में वीआईपी नंबर लेने के लिए ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं और शासन द्वारा तय की गई निश्चित फीस जमा कर नंबर ले सकते हैं।