फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे युवकों ने छलकाए जाम: लकड़ी के तख्त पर बैठकी, हाथों में शराब की बोतल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 08 Apr 2026 10:43 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

गंगा तट पर युवकों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक गंगा में बोतल लेकर घूमते और किनारे शराब पीते दिखे। इससे श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन
शराब पीते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक ओर हिंदू धर्म में मां गंगा को आस्था का केंद्र माना जाता है। भक्त मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने को धन्य मानते हैं। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। लेकिन, दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व गंगा तट पर गलत हरकते करने के साथ ही लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से भी गुरेज नहीं करते। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में युवक शराब की बोतल लेकर क्षेत्र के कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल गांव लठीरा के निकट गंगा नदी के अंदर घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ ही देर बाद पांच युवक गंगा किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रखे गए तख्त पर बैठकर ही शराब का सेवन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका सभासद विनय कुमार का कहना है कि गंगा तट पर शराब का सेवन करना निंदनीय है। जिससे हिंदू धर्म के लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंचती है। इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें