फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ- आरा मशीन में बने कमरे में पंखे से लटका मिला दिव्यांग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड प्रभु धर्मकांटे के पास स्थित आरा मशीन में बने कमरे में दिव्यांग बंटी (32) का शव मंगलवार की सुबह पंखे से लटका मिला। युवक जरौठी रोड स्थित मोहल्ला गीता कॉलोनी में अपनी बहन व बहनोई के साथ रहता था। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जरौठी रोड स्थित मोहल्ला गीता कॉलोनी निवासी राजीव अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जरौठी रोड प्रभु धर्मकांटे के पास स्थित एक आरा मशीन में पार्टनर हैं। उनका दिव्यांग साला बंटी निवासी गांव भीमपुर दोराहा जिला बुलंदशहर भी उनके साथ ही रहता था और आरा मशीन में ही सोता था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आरा मशीन में बने एक कमरे में बंटी का शव पंखे से लटका मिला। आरा मशीन में चाय देने आए राजीव के बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो इसकी सूचना पिता को दी। राजीव ने आरा मशीन पर पहुंचकर डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। राजीव ने बताया कि उनका साला दिव्यांग और अविवाहित था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बंटी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें