फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गढ़ के बदरखा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को बेरहमी से पीटा, पिटाई करने का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 19 Aug 2025 05:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
युवक की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में युवक की पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिटाई करने की वीडियो को भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया।  वीडियो में एक युवक को पिटाई करते हुए दिखाई दिया गया। लोगों द्वारा वीडियो पर कमेंट कर पिटाई करने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई। 

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच कराई तो वीडियो क्षेत्र के गांव बदरखा की पाई गई। पुलिस ने वीडियो में पिटने वाले युवक को कोतवाली बुला लिया। वहां पहुंचे युवक ने बताया कि उसका नाम अनस है। 
विज्ञापन


उसके गांव निवासी अरबाज और शहबाज अली उससे रंजिश रखते हैं। सात जुलाई की रात को आरोपियों ने रंजिश के कारण को उसको गांव में स्थित परचून की दुकान पर रोक कर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। 

इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाई जिसमें आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से भयभीत होकर उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। पुलिस ने पीड़िता के शिकायती पत्र पर आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें