फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की खामियां भुगतेंगे छात्र

Fri, 08 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
विज्ञापन
पिलखुवा(ब्यूरो)। सीसीएसयू की तकनीकी खामियों का हरजाना अब छात्रों को भुगतना होगा। आरएसएस पीजी कालेज में बीएससी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सीसीएसयू ने छात्रों से 8 से 11 तक आवेदन मांगे है।
विज्ञापन


सीसीएसयू ने रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं मांगा है, लेकिन छात्राें को दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए साइबर कैफे संचालकों को 50 से 100 रुपये देने होंगे।
सीसीएसयू की यूजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही पटरी से उतर गई है।

आरएसएस पीजी कॉलेज में बीएससी में प्रवेश के लिए छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा, हालांकि इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय को कोई अतिरिक्त शुल्क वहन नहीं करना पड़ेगा। सीसीएसयू ने 8 से 11 जुलाई तक छात्रों से आवेदन मांगे है।
विज्ञापन


बता दें कि आरएसएस पीजी कॉलेज में बीएससी की प्रथम कटऑफ जारी न होने के चलते छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वागीश दिनकर ने बताया कि सीसीएसयू से कॉलेज के लिए एक भी छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन न करना बताया गया था, जबकि छात्र रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आऊट लेकर कॉलेज में प्रवेश को चक्कर काट रहे थे।

इस पर सीसीएसयू ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए 8 से 11 जुलाई के बीच दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। बीए, बीकॉम की प्रथम कटऑफ के प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें