शासन से भले ही 22 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत एकदम उल्टा है। पिछले कुछ दिनों से रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को भरपूर सोने नहीं दे रही है। रात में किसी भी समय दो से तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है।
बुधवार रात भी तीन घंटे का कट लगाया गया। गर्मी और मच्छरों के कारण लोग सही से सो नहीं सके। शहर में बिजली गुल होने का शेड्यूल सुबह छह से सात बजे और शाम को भी छह से सात बजे तक का है।
लेकिन तापमान बढ़ने के साथ बिजली के नखरे शुरू हो गए है। बुधवार रात आठ बजे अचानक बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने पावर हाउस में कॉल की तो पता चला कि लखनऊ कंट्रोल के आदेश पर कटौती की गई है।
गर्मी में रात के समय होने वाली अघोषित कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रात आठ बजे गई बिजली रात 11 बजे आई। पिछले की कई दिनों से शहर में बिजली का यही हाल है।
उपखंड अधिकारी नगर देवेंद्र कुमार का कहना है कि लखनऊ के आदेश पर रात तीन घंटे की कटौती की गई। स्थानीय स्तर से पूरी सप्लाई दी जाती है।