फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गए दो घरों के चिराग: आम के बाग में दवाई छिड़ककर आ रहे युवक सड़क हादसे के शिकार, दोनों ने तोड़ा दम

Sat, 24 Aug 2024 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर

सार

शनिवार को सभी लोग अपने अपने वाहनों से सवार होकर घर लौट रहे थे। मोहसीन और हैदर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मृतक मोहसिन और हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झड़ीना गांव के जंगल में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक आम के बाग में दवाई छिड़ककर घर लौट रहे थे। वहीं दोनों युवकों को परिजन में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव निवासी इस्लाम अंसारी ने जनपद मेरठ के गांव अगवानपुर स्थित आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार को वह अपने बेटे हैदर, गांव निवासी मोहसीन व अन्य के साथ बाग में दवाई छिड़कने के लिए गए थे। 
विज्ञापन

शनिवार को सभी लोग अपने अपने वाहनों से सवार होकर घर लौट रहे थे। मोहसीन और हैदर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें