गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी निवासी भूरे की ससुराल कुचेसर चौपला में है। सोमवार को भूरे अपनी पत्नी गीता, दो बच्चे आस्था और युवराज, चाची कमलेश के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कुचेसर चौपला आ रहा था। जब वह कुचेसर रोड चौपला पर गलत दिशा में स्थित ससुराल जा रहा थी, इसी दौरान सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान सामने से आई एक कार ने गीता और कमलेश को कुचल दिया और फरार हो गई। घायलों को पुलिस की मदद से हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों बच्चे और उनके पिता को घायल हैं। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।