फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलसे

Wed, 12 Jun 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे दो लाइनमैन झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह लाइनमैन सतीश उर्फ टीटू व कुशल निवासीगण गांव नली हुसैनपुर गांव रसूलपुर बहलोलपुर में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। इसी बीच दोनों को करंट लग गया। इसमें दोनों झुलस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें