फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर स्कार्पियो से टकराई, दो की मौत और तीन घायल; परिवार में मातम

Sun, 07 Dec 2025 11:51 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

Hapur Road Accident: हापुड़ में एनएच नौ पर देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर स्कार्पियो से टकरा गई। इस सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
 
विज्ञापन
हापुड़ सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hapur Road Accident: हापुड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही स्काॅर्पियों कार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोलन निवासी शाकिब, गुलजार, मुजीब, मौज्जम और मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इसरार मुरादाबाद से कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शिवा होटल के पास पहुंची तो चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर दूसरी दिशा से आ रही स्काॅर्पियों से टकरा गई।

ये भी पढ़ें- UP: 'मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा...', जीजा ने इसलिए किया था केशव का कत्ल; पुलिस को सुनाई ये कहानी
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शाकीब और मौज्जम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। कार सवार मेरठ से बाबूगढ़ के राजाजी हवेली खाना खाने गए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें