फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: दो मासूमों को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत; शादी के घर में मचा कोहराम

Thu, 27 Jun 2024 01:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले के सिंभावली के गांव बक्सर से परिजनों के साथ पिलखुवा क्षेत्र के गांव निडोरी में चाचा के घर बुआ की शादी में शामिल होने गए दो बच्चों की सर्प दंश से मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के सिंभावली के गांव बक्सर से परिजनों के साथ पिलखुवा क्षेत्र के गांव निडोरी में चाचा के घर बुआ की शादी में शामिल होने गए दो बच्चों की सर्प दंश से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक सगे भाई-बहन थे। जिन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।

विज्ञापन


बक्सर निवासी शाहिद का भाई व अन्य परिजन पिलखुवा के गांव निडोरी में रहते हैं। मंगलवार को शाहिद की बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी बेटी इनायत (4) व बेटे शाकिब (2) के साथ निडोरी गया हुआ था। बुधवार की रात अन्य लोगों समेत इनायत और शाकिब चाचा के घर फर्श पर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे सांप ने शाकिब को डस लिया। जिसकी चींख सुनकर घर में जाग हो गई।

बच्चे के मुंह से झाग निकलते देख परिजनों के होश उड़ गए। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए उन्होंने सांप की तलाश शुरू की। इसी दौरान सांप ने इनायत के भी गले पर डस लिया। दोनों बच्चों को वहां से रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया। दोनों बच्चों के शव लेकर परिवार के लोग बक्सर आए, तो मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


बच्चों के शव देखकर मां हुई बेहोश
परिजनों ने बताया कि शाहिद के पास शाकिब और इनायत दो ही बच्चे थे। बच्चों के शव देखकर उनकी मां को गहरा सदमा लगा, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। दोनों बच्चों का गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें