दोनों भाई शनिवार शाम किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गए थे। देर रात बाइक से दोनों वापस हापुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घंटों दोनों सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं उठाया।
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 09 पर उपेड़ा कट के पास देर रात सड़क हादसे में हापुड़ निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। स्टेशन रोड आवास विकास निवासी नितिन व विपिन शनिवार शाम किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर गए थे। देर रात बाइक से दोनों वापस हापुड़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान हाईवे 09 पर उपेड़ा कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद घंटों दोनों सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं उठाया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दोनों भाई हापुड़ स्थित एक कार शोरूम में नौकरी करते थे। नितिन की दो साल पहले ही शादी हुई थी। जबकि विपिन अविवाहित था। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।