साइबर ठगों ने अधिवक्ता के खाते से निकाले 20 हजार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी अधिवक्ता के खाते से साइबर ठगों ने खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी मंसूर अली ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। 28 जून को उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकाले जाने का मेसेज मोबाइल फोन पर आने के बाद इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।