फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाइयों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Wed, 17 Apr 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव राजपुर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के चार युवकों पर उसके दो बेटों को बंधक बनाकर पीटने, मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राजपुर की मंढ़ैया निवासी पिंटू कुमार ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसके बेटे दीपांशु और शनि मंगलवार की रात गांव पीरनगर में आयोजित मां भगवती के जागरण में गए थे। लेकिन जागरण आरंभ होने में देरी होने पर दोनों जल्द ही वहां से लौटने लगे। रास्ते में पीरनगर निवासी चार युवकों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। जहां आरोपियों ने दोनों भाइयों से कपड़े उतारने के लिए कहा, विरोध करने पर करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं मोबाइल तोड़ते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें