फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर काट रहे थे बवाल: चलती गाड़ी पर दो लड़कों ने टीशर्ट उतार किया स्टंट, एक पहुंचा सलाखों के पीछे

Fri, 12 Apr 2024 07:36 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर स्टंटबाजी करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट करते युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें दो युवक कपड़े उतरकर बुलेट पर स्टंट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक टीशर्ट निकाल कर बुलेट चला रहा है तो वहीं दूसरा युवक बुलेट पर पीछे खड़े होकर अपनी टीशर्ट निकालता नजर आ रहा है। जिसके बाद बुलेट पर बैठ जाता है, हैरत की बात यह है कि युवकों की बुलेट बाइक के बराबर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। स्टंटबाजी का यह वीडियो एलिवेटिड रोड के नीचे दिल्ली लखऩऊ हाईवे-09 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो वीडियेा सामने आया है, उसके बाद पिलखुवा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। ससुंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें