फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली नहीं मनाएंगे सर्राफा कारोबारी

Tue, 22 Mar 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
21वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने इस बार होली नहीं खेलने का एलान किया है। उनकी हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को मंडलायुक्त से मिलकर समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा और सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एसोसिएशन की होली नहीं मनाई जाएगी। साथ ही अब काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। मिठाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आकर एक्साइज के विरोध में सर्राफा एसोसिएशन का समर्थन किया।

उपप्रधान अजय मंगल ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही एक्साइज ड्यूटी के संदर्भ में निर्णय लेना होगा। सर्राफा व्यापारी जिला मुख्यालय पर मंडलायुक्त आलोक सिन्हा से मिले और एक्साइज ड्यूटी हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


वहां पर सन्नी जैन, प्रभाष जैन, देवेंद्र कुमार डीके, जगदीश सूरी, नितिन आजाद, संजीव गर्ग, संदीप गोयल, बाबी सर्राफ, प्रदीप जिंदल, सचिन वर्मा, विजय वर्मा, संजय अग्रवाल, विकास वर्मा, सुभाष वर्मा, रामौतार गुप्ता, अमर शर्मा आदि रहे। उधर, पिलखुवा में सर्राफा व्यापारियों ने विधायक धर्मेश तोमर को ज्ञापन सौंपा। सर्राफा व्यापारी मोहल्ला लहुरान में विधायक धर्मेश तोमर के निवास पर पहुंचे। विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया।

पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी पक्का बाग में बैठक कर सर्राफा व्यापारियों ेके आंदोलन के समर्थन में होली नहीं खेलने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में होली के दिन पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर सर्राफा व्यापारियों को समर्थन देंगे।

जिला अध्यक्ष सतेंद्र छावनी वाले और जिला महामंत्री टुक्की राम गर्ग ने कहा कि सर्राफा व्यापारी संगठन की रीढ़ हैं। इनकी लड़ाई पश्चिम व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा। बैठक का संचालन शहर संयोजक मनीष कंसल मक्खन ने किया। वहां पर अनुज गर्ग, संजय कंसल, अजय कंसल, कालू राम, अशोक, विशाल माहेश्वरी, राकेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल आदि रहे।

सर्राफा व्यापारियों के धरने को रालोद के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. अब्बास अली ने कहा कि 20 दिनों से सर्राफा बाजार में दुकानों पर ताले लटके हुए हैं। सर्राफा दुकानदार परेशान होकर सब्जी, बर्तन बेचकर अपने परिवार का खर्चा उठा रहे हैं।

शहर अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि स्वर्णकारों पर अतिरिक्त टेक्स लगाकर वित्त मंत्री ने दुकानदारों का उत्पीड़न किया है। वहां पर कांति प्रसाद त्यागी, चौधरी सुखवीर सिंह, केवल सिंह, विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें