ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कार में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्रॉले से साइड लगने से कार सवार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में कार का चालक भी शामिल है। एक को मेरठ रेफर किया गया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के कनौर गांव निवासी सुमित का रिश्ता देहरादून में तय हुआ था।
लड़की के परिजनों ने मंगलवार रात गांव कनौर में आकर शादी की रस्म अदा कराई थीं, जिसमें शिरकत करने जा रहे कार सवार सुमित के रिश्तेदारों को ट्रैक्टर-ट्रॉले ने साइड मार दी।
हादसे में चालक पवन निवासी कनौर समेत कार में सवार रोहित, विवेक, अनिल और सुदेश निवासी देहरादून घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने सुदेश को रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक रफूचक्कर हो गया।