फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बसों का चक्काजाम, 25 हजार यात्री रहेंगे परेशान

Tue, 20 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
आज आप रोडवेज बसों से सफर करने की सोच रहे हैं तो परेशान हो सकते हैं। क्योंकि अपनी मांगों का निस्तारण नहीं होने पर नाराज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चक्का जाम का एलान कर रखा है। ऐसे में 25 हजार यात्रियों का सफर परेशानी भरा हो सकता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली मार्ग पर होने की संभावना है। इस मार्ग पर रोज 15 हजार लोग रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। वहीं, एआरएम व्यवस्था बनाए रखने का दावा कर रहे हैं।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि वह सरकार से वेतन विसंगति का निवारण, चालक परिचालकों को नियमित पद का न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ते का भुगतान, मृतक आश्रितों को नियुक्ति, 910 परिचालकों के पदों पर प्रशिक्षु,
विज्ञापन


संविदा परिचालकों की नियुक्ति, कार्यशाला के कर्मचारियों को वर्दी की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। शाखा मंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार के आश्वासन के बावजूद कर्मियों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है।

इसी के विरोध में बसों के चक्का जाम का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। इस संबंध में हाईकमान का निर्णय आना बाकी है।

बता दें कि हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 105 बसों का संचालन होता है। इन बसों में रोजाना औसतन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में बसों का चक्का जाम होने से इन यात्रियों का सफर आफत भरा हो सकता है।

हालांकि, एआरएम कर्मचारियों के साथ आपसी तालमेल कर बसों के संचालन की व्यवस्था बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, रोडवेज बसों के चक्का जाम से डग्गामार वाहन संचालकों की बल्ले-बल्ले रहेगी। इसका लाभ उठाकर डग्गामार वाहनों के संचालन यात्रियों से मनमाना किराया वसूलेंगे।

चक्का जाम होने से यात्रियों पर दोहरी मार पड़नी तय है। एक ओर जहां उन्हें डग्गामार वाहनों का मन चाहा किराया चुकाना होगा। वहीं, उन्हें वाहन में बैठने के लिए जगह मिल पाएगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं रहेगी। ऐसे में यात्री अधिक समान लेकर घर से निकलने से बचें।

बसों की किल्लत के चलते आपकों अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। भीड़ का लाभ उठाकर जेब कतरे व मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेन में सफर करेगी। ऐसे में ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में काफी मारामारी रहेगी।

दिल्ली मार्ग पर हापुड़ डिपो की करीब 70 बसें दौड़ती हैं। इस मार्ग पर करीब 15 हजार यात्री रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। ऐसे में चक्का जाम से यात्रियों को इस मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी होने की आशंका है।

वहीं, हरिद्वार, बरेली, लखनऊ समेत लोकल मार्ग मोदीनगर रोड, किठौर रोड के यात्रियों को भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हापुड़। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि यात्रियों को बसों की किल्लत से कतई परेशान नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें