फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बलवीर की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने गांव पारपा निवासी प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदार बलवीर सिंह की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी अवनीश शर्मा व उनकी टीम ने बलवीर सिंह की हत्या में फरार चल रहे तीसरे आरोपी सतीश निवासी गांव पारपा को इकलैंडी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सतीश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहताश का अच्छा दोस्त है। जबकि मुख्य आरोपी का सगा भाई सोनू अभी फरार चल रहा है। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी पटनीश कुमार व थाना प्रभारी अवनीश शर्मा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहताश व इसके शोरुम पर काम करने वाले आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें