फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास अभियान में 24वें स्थान पर हापुड़

Sat, 25 Jan 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरूआत की थी, जिसमें अब तक जारी रैंकिंग में हापुड़ जिला प्रदेश में 24 वें स्थान पर आया है। हालांकि, मंडल में जनपद पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


योजना को लेकर जिले में कुल 1500 युवाओं को ऋण दिया जाना है। इसके लिए लक्ष्य तय किए गए हैं, इसमें प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, अभी तक जिले में कुल 478 युवाओं ने आवेदन दिए हैं, जिसमें से 17 युवाओं को 61.60 लाख का ऋण बैंकों द्वारा दिया जा चुका है। सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से निर्माण, ईकाई लगाने व सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने के लिए बिना ब्याज व गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है।



योजना को लेकर जिले की स्थिति

प्रथम फेस के लिए लक्ष्य : 375

आवेदन आए : 407

आवेदनों को बैंक के पास भेजा : 198

बैंक ने आवेदन पास किए : 86

बैंक ने ऋण दिए : 17



आसपास के जिलों की रैंकिंग

जिला

प्रदेश में रैंकिंग

अमरोहा

दो

मेरठ

34

गाजियाबाद
29

गौतमबुद्धनगर
55

बुलंदशहर

66

कोट -

योजना को लेकर हर दिन रैंकिंग बदल रही है। जिला लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। बृहस्पतिवार की रात आई रैंकिंग के अनुसार मंडल में जिला अभी पहले नंबर पर है। जनपद में लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें