पिलखुवा। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने कांवी निवासी परमानंद गोस्वामी के मकान पर धावा बोल दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की नकदी के अलावा लाखों के गहने चोरी कर ले गए।
कांवी निवासी परमानंद गोस्वामी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। बृहस्पतिवार को वह मकान का ताला लगाकर अपने पुत्र नवीन गोस्वामी के पास इंद्रापुरम गाजियाबाद गया था। रात को चोर मकान का ताला तोड़ अलमारी में रखे तीन लाख रूपये के अलावा गहने, मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर ले गए। शुक्रवार को वापस आने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। जिसके उपरांत मामले की सूचना पुलिस को दी।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।