फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा

विज्ञापन
जलस्तर बढऩे से ब्रजघाट में गंगा का उफान तेज हुआ। संवाद
विज्ञापन
ब्रजघाट। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मैदानी इलाकों में जारी वर्षा का असर अब गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र की गंगा नदी में भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में हाई इंटेंसिटी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

उधर, बिजनौर बैराज से लगभग एक लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार दोपहर तक ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 197.40 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार दोपहर तक बढ़कर 197.70 मीटर पर पहुंच गया। महज 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि ने खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा चेतावनी निशान की ओर बढ़ रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोग संभावित बाढ़ को लेकर आशंकित हैं। खादर क्षेत्र के कुदैनी की मढ़ैया, नयाबांस, नयागांव, अब्दुल्लापुर, गड़ावली, काकाठेर समेत कई गांवों के ग्रामीण हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी रहा और बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ी तो खेतों और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

डीएम कविता मीना ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें