फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह मोहल्लों में 1.87 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की ओर से 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के विकास कार्यों को डीएम कविता मीना ने स्वीकृति दी है। छह मोहल्लों में 1.87 करोड़ रुपये से सड़कें और नालियां बनाई जाएंगी। इससे एक हजार से अधिक परिवारों को लाभ होगा।
विज्ञापन

पालिका की ओर से 19.89 लाख से मोहल्ला बुर्ज में पटवे वाली गलियां, 23.45 लाख रुपये से मोहल्ला सराय बरासत में बांगा गारमेंट्स के बराबर वाली गली, 26.15 लाख रुपये से मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में मुकेश की दुकान से मनोज के मकान तक, 51.39 लाख रुपये से मोहल्ला पन्नापुरी में छत्ते से लेकर कविनगर मोड़ तक, 37.72 लाख रुपये से मोहल्ला मोती कॉलोनी में हशमुद्दीन के मकान से इरफान के मकान तक व आसपास की गलियां और 28.11 लाख रुपये से मोहल्ला श्रीनगर में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के आवास के सामने पूर्व विधायक गजराज सिंह वाली गली में नाली, सीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
कुछ मोहल्लों में मुख्य मार्गों के मुकाबले सड़क नीची पड़ जाने के कारण उच्चीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त में निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें