फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टेशन पर ही मिलेगा दूध और डायपर

Sat, 14 May 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
रेल में सफर करने वाले यात्रियों खासकर छोटे बच्चों के लिये अब दूध, डायपर और गर्म पानी भी स्टेशन पर मिलेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय से गाइड लाइन जारी हो गई है। मंडल से भी अधिकारियों ने स्टेशनों को पत्र भेजकर इस सुविधा को शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रेल में सफर करने के दौरान अक्सर नन्हे-मुन्ने दूध के साथ साथ गंदगी कर देते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए रेल बजट में घोषणा की गई थी कि स्टेशनों पर दूध, गर्म पानी और डायपर जैसी पेमेंट बेस सुविधा दी जाए।

इसके चलते रेल मंत्रालय की ओर से सभी मंडल अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि स्टेशनों पर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए। मंडल के अधिकारियों ने सभी स्टेशनों को गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। यह व्यवस्था वाणिज्य विभाग की ओर से की जानी है। हापुड़ स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हरनाम सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें