फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने जताया जान का खतरा

Sat, 17 Sep 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपकौली गांव के प्रधान ने गांव के कुछ लोगों पर साजिश के तहत उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। प्रधान ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए जान का खतरा जताया है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ थाने के छपकौली गांव निवासी अजय पाल सिंह मौजूदा प्रधान हैं। उन्होंने शनिवार को एसपी से बताया कि चुनाव हारने के कारण कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इसके कारण उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

बार बार उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायतें की जा रही हैं। कुछ दिन पहले उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है। उसके खिलाफ गांव के विकास कार्य के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग करने की भी शिकायत की हुर्ह है।
विज्ञापन


जबकि अब तक विकास कार्य के लिए ग्राम निधि के खाते से कोई धन निर्गत ही नहीं हुआ है। प्रधान ने आशंका जताई कि उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की है। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें