फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिर दर्द और सूखी खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में दवाई काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव से सिर दर्द, सूखी खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में हर रोज ऐसे 300 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वायरल बुखार, पेट संक्रमण भी मरीजों को परेशान कर रहा है। चिकित्सक खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि ओपीडी में सबसे ज्यादा खांसी, बुखार, पेटदर्द, उल्टी दस्त के मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.कपिल त्यागी ने बताया कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड प्रेशर कम होता है। शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें। नमक, नीबू व हल्की चीनी का घोल का प्रयोग करें। दोपहर में धूप में काम न करें तथा सुबह-शाम ही कार्य करें। बताया कि गर्मी में बीमारियों से सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें