श्रम विभाग में लगातार तीन साल से पंजीकरण-नवीनीकरण कराने वाले मजदूरों के लिए शासन ने पुत्री विवाह अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत मजदूर को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की मदद मिलेगी।
गरीब मजदूरों का बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना अब पूरा हो सकेगा। श्रम विभाग ने मजदूरों के सपने को पूरा करने को कदम उठाया है। विभाग ने पुत्री विवाह अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत पूर्व में शासन द्वारा 40 हजार रुपये की मदद की जाती थी।
जिसे बढ़ाकर अब 51 हजार रुपये कर दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त अनुराग मिश्र का कहना है कि इस योजना का लाभ श्रम विभाग में तीन साल अथवा उससे अधिक वर्षों से नियत समय पर अपना पंजीकरण-नवीनीकरण करा रहे मजदूरों को ही मिल सकेगा।