फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 01 Jul 2016 08:57 PM IST
amar ujala Bureau, hapur
विज्ञापन
रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शुक्रवार को सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान दोनों हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं, पिलखुवा व धौलाना में नमाज के बाद बारिश की दुआ मांगी। अलविदा जुमा के बाद जिले भर में ईद की तैयारियों का आगाज हो गया।
विज्ञापन


हापुड़ में शाही जामा मस्जिद, मस्जिद मदरसा सादात (मरकज वाली), मस्जिद अबुबकर, जामुन वाली मस्जिद, अल्ली खां वाली मस्जिद, नूरवफान गंज मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, काली मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, मक्का मस्जिद बुलंदशहर रोड, मोती मस्जिद मेरठ गेट पुलिस चौकी, हीरा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। इस दौरान सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, एसडीएम मीनू राणा, सीओ विशाल यादव दल बल के साथ गश्त पर रहे।
विज्ञापन


अलविदा जुमा पर सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसलिए मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस व पीएसी के जवान गश्त पर रहे। गढ़मुक्तेश्वर में अलविदा जुमा पर बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। दोनों हाथ उठाकर अल्लाह से देश की खुशहाली, 

भाईचारे की मजबूती और बीमारियों से निजात की दुआ की। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी की परवाह किए बिना लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। बाद में पहुंचने वालों ने जगह न मिलने पर सड़क के किनारे बैठकर नमाज पढ़ी।

गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांवों में छोटे बच्चों ने पहला रोजा रखा। साथ ही लोगों ने  गरीब-निराश्रितों को भोजन व वस्त्र का दान किया। नगर की इमलियान मस्जिद में शहर काजी हाजी सैयद कसीमुद्दीन, चौपला मस्जिद में हाफिज मुहम्मद अली,

मदरसा कुरैशियान मस्जिद में मौलाना अमीरुल हक और फतेहपुरी मस्जिद में कारी जुल्फिकार ने नमाज अदा कराने के साथ देश की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान उलेमाओं ने लोगों को बुराइयों से बचकर अल्लाह के बताए रास्ते पर चलकर गरीब-मजलूमों की भरपूर मदद करने का आह्वान किया।

उधर, प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान और बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मस्जिदों में रोजेदारों के लिए इफ्तार सामग्री भेजकर मुकद्दस रमजान माह की शुभकामना दी। वहीं, पिलखुवा व धौलाना में भी सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की।

गांव बझैडा कला, आजमपुर, दहपा, हिम्मतनगर, सिखैड़ा, सालेपुर कोटला , बडौदा सिहानी, हावल, मदापुर, लालपुर,  नरायणपुर ,  धौलाना ,  देहरा , खिचरा , पिपलैडा , समेत क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज के  बाद बारिश के  लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें