फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

विज्ञापन
चंद्रलोक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर छठ पूजा की तैयारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाया जाने वाला सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार आज से शुरू होकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिवसीय इस पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, आरोग्य और कल्याण की कामना के साथ कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत रखेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने चंद्रलोक काॅलोनी में तालाब और घरों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ होगा। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्धता से तैयार अरवा चावल, लौकी और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़, गाय के दूध और चावल की खीर व रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करने के साथ परिवार और परिचितों में वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को व्रती निर्जला उपवास रखेंगे। शाम करीब 5:24 बजे जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन किया जाएगा। 16 नवंबर को सुबह करीब 6:49 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हवन किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण कर व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत की प्रमुख तिथियां

- 13 नवंबर, शुक्रवार : नहाय-खाय
- 14 नवंबर, शनिवार : खरना

- 15 नवंबर, रविवार : संध्या अर्घ्य एवं मुख्य पूजा
- 16 नवंबर, सोमवार : उषा अर्घ्य व व्रत पारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें