फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंडी परिषद 43.24 लाख रुपये से कराएगा दो सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से दो सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इन दोनों कार्यों पर कुल 43.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कार्यों को स्वीकृति दी गई है। मरम्मत होने से ग्रामीणों और मंडी स्थल तक आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडी परिषद की ओर से नवीन मंडी स्थल हापुड़ (एनएमवाई) के अंतर्गत अतरौली से मीरापुर तक जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य के लिए 33.60 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। यह मार्ग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के साथ मंडी स्थल तक पहुंचने के लिए भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इस मार्ग पर मरम्मत की मांग किसान और ग्रामीण कर रहे थे। इसके अलावा बागड़पुर में चौराहे से शिव मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य पर 9.64 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।
इन कार्यों के पूरा होने से दोनों मार्गों पर आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों, किसानों और मंडी से जुड़े लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी। मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दो सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले गए हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें