फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवरपुर में जहारवीर बाबा का मेला शुरू

Sat, 10 Sep 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जहारवीर बाबा का मेला शुरूजहारवीर बाबा का मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनवरपुर गांव में दो दिवसीय जहारवीर बाबा का मेला शनिवार सुबह शुरू हुआ। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता नरेश तोमर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वाईपी सिंह ने कहा कि ऐसेे कार्यक्रम भाईचारे के साथ धूमधाम से आयोजित होने चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है।

मेला समिति से जुड़े शेखर तोमर और नीतू तोमर ने कहा कि इस मेले में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति बाबा के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके बिगड़े काम बन जाते हैं।
विज्ञापन


आयोजन में भाजपा जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, शिवओम तोमर, उमेश राणा, मनोज तोमर, सिपट्टर प्रधान, सुनील तोमर मौजूद रहे। वहीं गांव दतैड़ी में चल रहे जहारवीर बाबा के मेले में तीसरे दिन शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। ग्राम प्रधान विकास तोमर ने कहा कि मेले में भंडारे की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें