फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में दौड़े करंट से घोड़ी की मौत, हंगामा

Mon, 29 Aug 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पोल में बंधी घोड़ी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव धनौरा निवासी रामपाल प्रजापति तांगा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार को उसने अपनी घोड़ी को गांव में तालाब के पास लगे पोल से बांध दी। दोपहर के समय क्षेत्र में हुई बारिश के कारण पोल में करंट उतर आया।

परिणामस्वरूप घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। लोगों ने निगम अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन पोल में करंट उतरने से हादसा हो रहा है। यदि निगम के अफसरों ने इस समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें