फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन पीडी कराने के दस साल बाद आया बिल

Wed, 01 Mar 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन पीडी कराने के दस साल बाद किसान के सामने फिर से परेशानी आ गई। कारपोरेशन ने किसान को 94 हजार की रकम जमा कराने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मानकचौक के किसान ओमवीर ने सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद 28 नवंबर 2007 में अपने नलकूप का कनेक्शन परमानेंट डिस्कनेक्ट कराकर रसीद कटा ली थी।

अब करीब दस साल बाद पावर कारपोरेशन ने 94 हजार की रकम जमा कराने नोटिस भेजा है। बिल नोटिस देखते ही किसान के होश उड़ गए। किसान का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से वह बिजली दफ्तर समेत संबंधित अफसरों के पास चक्कर काटता घूम रहा है,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन राहत मिलना तो दूर कोई अफसर सुनने तक देने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि अगर कारपोरेशन ने अपनी गलती को सुधारकर नोटिस वापस नहीं लिया तो फिर वह अदालत में केस दर्ज कर कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि कनेक्शन पीडी होने के बाद नोटिस भेजा जाना मुमकिन नहीं है। फाइल का अवलोकन करने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें