फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवर अभियंता की जांच के लिए पहुंची टीम

Thu, 02 Nov 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बिना एस्टीमेट विद्युत लाइन खिंचवाने में फंसे परतापुर बिजलीघर के अवर अभियंता की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय से टीम पिलखुवा पहुंची। जांच टीम में बुलंदशहर और हापुड़ के अधिशासी अभियंता शामिल रहे। टीम ने मौके पर जांच करने के अलावा फोटो खींचे और डिवीजन कार्यालय से अभिलेख एकत्र किए।
विज्ञापन


पिछले दिनों मोदीनगर रोड निवासी अशोक कुमार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें परतापुर बिजलीघर के अवर अभियंता पर सांठगांठ कर बिना एस्टीमेट विद्युत लाइन खिंचवाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मुख्य अभियंता ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि टीम ने आकर मौके पर जांच की है। टीम अपनी गोपनीय जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपेगी। जांच टीम में बुलंदशहर में तैनात अधिशासी अभियंता और हापुड़ के अधिशासी अभियंता टेस्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें