38 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को कैडेट्स ने रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।
रिसलदार मेजर आरके यादव ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग हमारे वातावरण के लिए खतरनाक है। हमें प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की।
इस दौरान 300 कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाकर स्टेशन परिसर को प्लास्टिक से मुक्त किया। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, आरपीएफ उप निरीक्षक संतोष कुमार ने कैडेट्स द्वारा किए गए सफाई कार्य की प्रशंसा की।
इस मौके पर बिग्रेड ऑफ एक्स कैडेट्स के अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी, हिमांशु, मोहित शर्मा, जीत सिंह, सूबेदार राकेश, सूबेदार सतीश, कैप्टन लोकनाथ शर्मा, चीफ आफिसर संजय अग्रवाल, हवलदार धर्मवीर सिंह, बीएचएम जगदीश, हवलदार राजेश सिंह, हवलदार अमन सिंह, हवलदार अनूप सिंह, हवलदार अमन सिंह का सहयोग रहा।