फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर शहर में होर्डिंग से सियासत में उबाल

Sat, 08 Oct 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति से जहां पूरे देश में हंगामा मचा है। वहीं, प्रधानमंत्री के मना करने के बाद भी स्थानीय भाजपा नेताओं ने इसको लेकर शहर में होर्डिंग लगा दी है। उधर, भाजपा नेताओं के इस कदम से जिले की राजनीति में उबाल आ गया है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की सस्ती राजनीति करार दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व टिकट के दावेदार राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी व जिला पंचायत सदस्य अमृता कुमार की ओर से शहर में सर्जिकल स्ट्राइक की बधाई को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं,

जिससे  शनिवार को विपक्षी दलों का पारा चढ़ गया। विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा सेना के पराक्रम को अपनी उपलब्धि के रूप में भुना रही है।

कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने कहा कि सेना की सफलता का श्रेय दिल्ली में बैठे भाजपा नेताओं को दिया जा रहा है। जो बिल्कुल गलत है इस प्रकार की सस्ती राजनीति से जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी का कहना है कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं है। भारतीय सेना ऐसे कारनामे करती आई है। चाहे सरकार किसी की भी हो। ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने वाले लोग अपनी छोटी सोच का परिचय दे रहे हैं।

बसपा से हापुड़ विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी श्रीपाल का कहना है कि बसपा इस प्रकार की राजनीति नहीं करती। इस प्रकार की हरकत करके भाजपा की सोच जग जाहिर हो रही है।

सपा के हापुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख का कहना है कि भाजपा इस प्रकार की राजनीति करने में माहिर है। धर्म और ऐसे मुद्दों पर राजनीति करना उसकी पुरानी आदत है। जनता झांसे में नहीं आने वाली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें