उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से बिजली निगम में शुरू की गई ऑनलाइन व्यवस्था कमजोर नेटवर्किंग के चलते सिर दर्द बन गई है। कनेक्टीविटी गायब रहने से बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहते हैं।
पहेल बिजली निगम रसीद काटकर उपभोक्ताओं का बिल जमा कर लेता था। दो वर्ष पूर्व निगम में ऑनलाइन प्रणाली लागू कर दी गई। लेकिन कनेक्टीविटी की समस्या होने के चलते यह सुविधा राहत के बजाय उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है।
हालत इतनी खराब है कि मेल भेजने में भी अफसरों को पसीने छूट रहे हैं। उधर, कई बार उपभोक्ता काउंटरों पर हंगामा भी कर चुके हैं।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि इस संबंध में नेटवर्किंग कंपनी के अफसरों से बात की गई है। जल्द ही नेटवर्किंग सुविधा में सुधार करा दी जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।