फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली लेकिन बरकरार रही गलन

Fri, 09 Dec 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कोहरे से जन जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोहरे के बाद धूप तो जरूर निकली लेकिन गलन से छुटकारा नहीं मिला। मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। इसके कारण लोग घरों में सिमटे रहे। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन


रात से ही कोहरे का कहर शुरू हो जा रहा है। शुक्रवार को भी भयंकर कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। शहर से बाहर तो थोड़ी दूर तक भी दिखना मुश्किल हो रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोहरे के रूप में बूंदाबांदी हो रही हो।

ऐसे में स्कूली छात्रों और शहर से बाहर नौकरी करने के लिए जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और ठिठुरन से लोगों को खासी दिक्कत हुई। बच्चे स्कूल देरी से पहुंचे तो काम धंधे वालों की दिनचर्या भी बदल गई।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा जल्दी धूप निकली, लेकिन धूप के बावजूद पूरे दिन गलन महसूस हुई। शाम से ही लोग अलाव के आसपास बैठे रहे।

तहसील और पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई है। बता दें कि तापमान में तेजी के साथ गिर रहा है। ठिठुरती सर्दी का दौर चालू होने से गरीब-निराश्रितों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

इसके मद्देनजर तहसील और पालिका प्रशासन ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, ब्रजघाट गंगानगरी सहित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू करवा दी है। एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा बक्सर और

हरोड़ा मोड़ पर फ्लाई ओवर के नीचे, डेहरा कुटी चौपला, मेन बाजार बहादुरगढ़, ब्रजघाट में रामलीला मैदान, शिवचौक, गढ़ में रेलवे स्टेशन, रोडवेज अड्डा, अंबेडकर पार्क और स्याना चौपला पर अलाव जलवाया जा रहा है।

चेयर पर्सन संगीता पुरुषोत्तम ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्तर से जुड़े 20 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। शुक्रवार सुबह इलाहाबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े घंटे की देरी से पहुंची। जबकि इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस

अपने निर्धारित समय से सवा नौ घंटे की देरी से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, बरेली भुज एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की की देरी से आई। पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, लखनऊ मेल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, इंटर सिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व शहीद एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से आई।

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। गढ़ में घने कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलने वाली ट्रेनों सहित नेशनल हाईवे,

मेरठ और बुलंदशहर रोड पर आने जाने वाले वाहनों की तादाद काफी कम हो गई। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीना का कहना है कि कोहरा गिरने का क्रम चालू होने से दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलने वाली ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

शीत लहर और कोहरे के कारण होने वाली मौतों को लेकर प्रशासन गंभीर है। ठंड से मौत होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व तहसीलदार को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इसके अलावा कोहरे में सड़क पर किसी भी सूरत में वाहन न खड़ा होने देने के निर्देश दिए हैं। कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि शीत लहर के दौरान एसडीएम व तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि अलाव जलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

रैन बसेरों की स्थिति का निरंतर निरीक्षण किया जाए। ठंड से पूरे जिले में कहीं मौत होती है तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोहरे में सड़कों पर दुर्घटनाओं को देखते हुए आदेश दिए कि किसी भी स्थिति में सड़क पर वाहन न खड़ा किया जाए।

खराब वाहनों को तुरंत सड़क से हटाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को जिले में राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें