डाक विभाग की एसएसपी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि देहात में प्रत्येक बच्ची का सुकन्या समृद्धि विकास योजना के तहत खाता खुलवाया जाए। इसके लिए गांवों में खुली डाकघर शाखाओं से प्रचार प्रसार हो। रूरल लाइफ इंश्योरेंस का भी प्रचार कर ग्रामीणों का लाभ दिलाया जाए।
एसएसपी प्रियंका मिश्रा बुधवार को बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में देहात में खुली डाक शाखाओं के कर्मचारियों की बैठक ले रहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बेहद गंभीर है। इसी उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि विकास योजना शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि विकास योजना के तहत 10 वर्ष तक की बच्चियों का खाता खोला जाता है। खाते में जमा पैसे पर 9.1 फीसदी की दर से ब्याज देय है। खाता परिपक्व होने पर ही बेटी के खाते से पैसा निकाला जा सकता है।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि देहात में सभी बच्चियों के खाते खुलवाए जाएं। इस दौरान पोस्ट मास्टर रवि प्रकाश, कर्ण सिंह, अरविंद समेत डाक स्टॉफ मौजूद रहा।