फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की रोकी गाड़ी, हंगामा

Sat, 26 Dec 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका को मकान कर और जल कर देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित मोती कालोनी को ईओ द्वारा अवैध बताए जाने पर शनिवार को लोग भड़क उठे। लोगों ने सीओ पिलखुवा की गाड़ी को रोककर हंगामा किया।
विज्ञापन


 ईओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए पर एक सप्ताह में राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। माता कालोनी के लोगोें ने बताया कि वे नगर पालिका को हाउस टैक्स देते हैं, लेकिन कालोनी में न तो रास्ते हैं और न ही बिजली आपूर्ति के लिए खंभे लगे हैं। जल कर देते हैं, लेकिन पानी की टंकी तक नहीं है।

वे कालोनी में मूलभूत सुविधाओं के लिए विभागीय अफसरों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लोगों ने शनिवार को नगर पालिका में एकत्र होकर ईओ से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन ईओ पे कालोनी को अवैध बताया था।
विज्ञापन


इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने वहां से गुजर रहे सीओ पिलखुवा की गाड़ी को रोक लिया और प्रदर्शन किया। बाद में ईओ द्वारा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन में राहुल, रेखा, मीना, अर्चना, मोनिका, निशा, पायल, संगीता, आरती, रामपाल, रुपाली, लीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें