दिल्ली से लखनऊ की जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चेन पुलिंग होने से ब्रजघाट गंगा पुल पर रुक गई। अनहोनी की आशंका के चलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
बिहार के छपरा से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन को जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे ब्रजघाट स्टेशन की ओर आ रही थी, लेकिन गंगा पुल को पार करने से पहले ही ट्रेन अचानक रुक गई।
बिना स्टॉपेज ट्रेन के गंगा पुल में रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चैन पुलिंग होने से गंगा पुल में रुकी थी। ड्राइवर ने चैन पुलिंग से हुई तकनीकी गड़बड़ी की ठीक कर लिया, जिससे करीब 15 मिनट बाद ट्रेन आगे को रवाना हो पाई।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आला हजरत एक्सप्रेस के चलने पर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। जिस पर ट्रेन अचानक रुक गई। 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार भुज से बरेली की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस जैसे ही हापुड़ स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन चली तो उसमें सवार कुछ युवकों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन दोबारा रुक गई। जिससे उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले। लगभग 15 मिनट ट्रेन के रुकने पर यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया।