फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों भक्तों ने किया दीपदान, मुख्य स्नान आज

Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लाखों भक्तों ने किया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेला प्रशासन के अनुसार गंगा मेले में आए करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने रविवार को पितरों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। मुख्य स्नान सोमवार तड़के प्रारंभ होगा। हालांकि दीपदान के बाद देर रात श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


गढ़ खादर के पौराणिक मेले समेत ब्रजघाट तीर्थनगरी और तिगरी मेले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।

पटेरा और घास से तैयार किए गए आसनों पर जलते हुए दीपक रखकर उन्हें गंगा की जलधारा में प्रवाहित किया गया। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। इस दौरान स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान भी किया।
विज्ञापन


साथ ही गंगा तट पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान दीपक बेचने वाले, पंडितों और फू ल वालों ने मनचाहा दाम वसूला।

प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और भद्रकाली मंदिर के पुजारी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि पंचांग के अनुसार चतुर्दशी का समापन होने पर रविवार रात 11.17 बजे से ही पूर्णिमा पर डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो गया। यह मुहूर्त सोमवार की शाम 7.30 बजे तक रहेगा।

देर रात शुरू हुए मुख्य गंगा स्नान पर उमड़े जन सैलाब के आगे पौराणिक मेले की सारी सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मेला ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स भी मूकदर्शक बनी रही। वीआईपी कैंपों के सामने अधिक गहरा पानी होने के बाद भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते रहे।

वहीं, ड्रोन और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर बनाए गए वॉच टावरों से निगरानी करने की भी पोल खुल गई। एडीजी के दावे के बाद भी मेला स्थल पर ड्रोन नहीं पहुंचे। वॉच टावरों पर सीसीटीवी कैमरे लग पाना तो दूर, उन पर पुलिसकर्मी भी तैनाती नहीं दिखे। मेले की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है।

गंगा मेले में चोरों की भी चांदी रही। गंगा स्नान करने आए मेरठ सेक्टर में जयपाल गिरि, हरलाल, तेजवीर सिंह, विजयपाल, राकेश, दिल्ली सेक्टर में रोहित, नितिन, शगुन चौधरी, कौशल्या,

हापुड़ सेक्टर में बॉबी, विनीत, सुनील के कपड़े उठाकर ले गए। इनमें मोबाइल समेत हजारों की रकम रखी हुई थी।

खादर मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर डीएम और एसपी ने रविवार को शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इसके बाद भी गढ़-चौपला समेत संपर्क मार्गों से जुड़े गांवों के ठेकों पर धड़ल्ले से शराब की बिक्री हुई। सेल्समैन ने कई गुना तक रेट वसूला।

खिचड़ी वाले बाबा, स्टे नेचुरल फाउंडेशन, माता नीलिमानंद, दिल्ली संतर के रुस्तगी शिविर, भराला कैंप, प्रजापति कैंप समेत विभिन्न स्थानों से आए साधू-संतों के शिविरों में अखंड भंडारों के साथ ही भजन-कीर्तन, प्रवचन, श्रीमद्भागवत कथा और रासलीला जैसे कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें