फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर बोल रहा सपा का काम

Tue, 07 Feb 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोशल मीडिया अब चुनाव में प्रचार का सशक्त माध्यम बन गया है। 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत में इसका अहम किरदार मानते हुए इस चुनाव में एक बार फिर सशक्त रूप से प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में सपा ने भाजपा को जबरदस्त टक्कर दी है।
विज्ञापन


गूगल हो या यू ट्यूब हर जगह क्लिक करते ही यूपी में अखिलेश का काम बोल रहा है। विधान सभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है। चुनाव आयोग की सख्ती से स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार में कमी जरूर दिख रही हो

लेकिन सोशल मीडिया, यू ट्यूब और गूगल पर प्रचार में तेजी आयी है। अभी तक इस माध्यम से प्रचार में भाजपा सबसे आगे थी। लेकिन अब इस मामले में सपा इनसे आगे निकलने को है।
विज्ञापन


गूगल, यू ट्यूब और सोशल साइटस पर सपा के विकास कार्यों और चुनावी एजेंडे की वीडियो बनाकर खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही दूसरी पार्टियों पर निशाना साधने संबंधी वीडियो को भी प्रचार में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्रकार के विज्ञापन लोगों में काफी चर्चित बने हुए हैं। कुल मिलाकर इन विधानसभा चुनाव में इस प्रकार के प्रचार में सपा भाजपा से आगे नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें