वैलेंटाईन वीक की शुरूआत होते ही युवाओं में जोश का माहौल है। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज डे मनाया। वैलेंटाईन वीक की शुरूआत होते ही गढ़ नगर और क्षेत्र में युवाओं में जोश भर गया है। मंगलवार को रोज डे पर युवा कॉलेज जाने के बहाने सुबह ही घरों से निकल गए।
जिन्होंने परिजनों से छुपकर एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज डे मनाया। बता दें कि वैलेंटाइन वीक की खुमारी मैट्रो सिटी से निकलकर अब ग्रामीण अंचल में भी युवाओं पर छाने लगी है। जिसके चलते गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़ क्षेत्रों में फूलों की दुकानों पर जमकर गुलाब के फूलों की बिक्री हुई।
बृहस्पतिवार को प्रपोज डे पर एक दूसरे प्रपोज कर दिल की बात रखी जाएगी। युवाओं ने वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए कई दिनों से तैयारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को युवाओं ने अपने जज्बातों को जुबां देने के लिए गुलाब के फूलों से इजहार किया।
विवाहित जोड़ो मे फूल खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। गिफ्ट गैलरियों पर आर्टिफिशियल गुलाब की लुभावनी रेंज की जमकर खरीददारी की गई। सभी पर मोहब्बत का लाल रंग छाया हुआ है। आर्टिफिशियल गुलाब 30 रुपये से लेकर 350 रुपये तक का उपलब्ध थे।
रेलवे रोड स्थित फूल विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि रोज डे पर गुलाब के फूलों की अच्छी खासी मांग थी। उन्होंने भी दिल्ली से स्पेशल फूल मंगाए थे।
अन्य फूलों की मांग तो कम रही लेकिन गुलाब के फूल ने खूब धूम मचाई। गुलाब के फूल की कली 50 से शुरू होकर 70 रुपये तक की थी। जबकि बुके की कीमत 400 से 600 रुपये है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार क्रेज कम दिखाई दिया।