गढ़मुक्तेश्वर। नगर कोतवाली रोड पर प्लॉट पर हो रहे अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज को भाजपा नेता को कोतवाली ले जाना महंगा पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
नगर निवासी व्यक्ति का प्लॉट कोतवाली रोड पर है। जो कुछ दिन पहले माता-वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गया था। वहां से उसने सोमवार को पुलिस अधिकारियों को फोन पर सूचित किया कि उसके प्लॉट पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। युवक के अनुसार प्लॉट को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना मिलने के बाद नगर चौकी इंचार्ज विपिन कुमार पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता और खींचतान की। जिसे लेकर दरोगा युवक को लेकर कोतवाली पहुंच गए। युवक को कोतवाली ले जाने पर संगठन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और रोष व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। जिन्होंने चौकी इंचार्ज पर कई आरोप भी लगाए। वहीं शिकायत एसपी ज्ञानंजय सिंह से भी कर दी। जिसके तुरंत बाद ही एसपी ने एसआई विपिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
कोट -
एसआई को लाइन हाजिर उच्चाधकारियों द्वारा किया गया है। मामला किस प्रकरण से जुड़ा है यह कहना संभव नहीं है। पुलिस में इस प्रकार की कार्रवाई होती रहती है। - आशुतोष शिवम सीओ