फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रजवाहे में मिले गोवंश के अवशेष

Thu, 06 Jun 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव भरना के निकट स्थित रजवाहे में गोवंश के पुराने अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव भरना के कुछ ग्रामीण जंगल में घूमने के लिए गए थे। जहां उन्होंने सिंगनपुर के निकट भरना मार्ग पर रजवाहे में कुछ गोवंशों के अवशेष देखे। सूचना के बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां रजवाहे में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुुतोष शिवम ने बताया कि अवशेष काफी पुराने हैं, जो रजवाहे के पानी के साथ बहकर आएं हैं। क्षेत्र में कोई भी गोकशी की घटना की सूचना नही है। मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें